धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े सीजेपी समर्थक, दिल्ली पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। यह आदेश सभी रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते। उन्होंने बताया कि आज सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित है, लेकिन इस्तीफे के अलावा कोई अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सोनम वांगचुक ने 26 दिन की भूख हड़ताल समाप्त कर दी है, जिससे सभी कार्यकर्ताओं को राहत मिली है।
इधर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी कर जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली सभाओं से दूर रहने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और आचार संहिता का पालन करने की भी अपील की है।
इस बीच, आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने आंदोलन को लेकर कहा कि इसके पीछे ऐसी ताकतें सक्रिय हैं जो भारत के विकास और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करना चाहती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई के दावों और वास्तविक जांच में विरोधाभास दिखाई दे रहा है।
उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के सरकारी आदेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है। इस मामले पर अदालत में सुनवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
____
RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)