अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीजगंज का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम द्वारा निरीक्षण किया

Wednesday, December 27, 2023 - 19:35
Updated: 3 years ago
0
अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीजगंज का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम द्वारा निरीक्षण किया

शाहजांहपुर (आरएनआई) अपराह्न 1:20 बजे अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीजगंज का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  आर के गौतम द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ  शोएब अली आकस्मिक अवकाश पर थे । फार्मासिस्ट श्री हरि ओम, स्टाफ नर्स सोनम वर्मा आदि उपस्थित मिले ।

चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट एवं वार्ड बाय निर्धारित ड्रेस में नहीं पाए गए और न हीं नेम प्लेट लगे हुए थे।निरीक्षण के समय कुल  25 मरीज ओपीडी में देखे जा चुके थे। चिकित्सालय के बाह्य एवं अंतः परिसर की नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया ।फार्मासिस्ट द्वारा ओपीडी की जा रही थी और मरीजों को औषधि वितरण की जा रही थी।

नोडल अधिकारी शहरी क्षेत्र को अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ को नियमित रूप से ड्रेस कोड में उपस्थित रहने, केंद्र का निरीक्षण कर साफ सफाई की नियमित व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता एवं चिकित्सीय व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User