ईदगाह के केयरटेकर की छत से गिरकर मौत

Wednesday, December 27, 2023 - 19:38
Updated: 3 years ago
0
ईदगाह के केयरटेकर की छत से गिरकर मौत
रईस खान वारसी की फाइल फोटो

शाहाबाद , हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के ताजपुरा निवासी ईदगाह के केयरटेकर एवं दस्तावेज लेखक रईस खान वारसी का एक दुर्घटना में निधन हो गया है। उनकी तफसीन 28 दिसंबर को ताजपुरा स्थित तारबाग के कब्रिस्तान में दोपहर बाद नमाज जोहर 2.20 बजे होगी। रईस खान वारसी के भांजे बीएन पीजी कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. इरफान खान ने बताया कि वारसी साहब अपनी छत से बाहर सामान डालते समय पैर फिसल जाने के कारण सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User