अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में 5.7 की तीव्रता का भूकंप

अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में बृहस्पतिवार सुबह 5.7 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

Thursday, November 10, 2022 - 18:30
0
अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में 5.7 की तीव्रता का भूकंप

ईटानगर, 10 नवंबर 2022, (आरएनआई)। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में बृहस्पतिवार सुबह 5.7 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर महूसस किए गए। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

वेस्ट सियांग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) निमा दोरजी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डी. अंगू ने बताया कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User