अधेड़ ने युवती को रात्रि में छेड़ा, मामला दर्ज

Wednesday, March 15, 2023 - 19:15
0

गुना। सिटी कोतवाली अंतर्गत रात्रि करीब 12 बजे शराब के नशे में चूर एक अधेड़ के द्वारा 20 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ की गई इसके बाद युवती ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई, छानबीन के बाद पुलिस द्वारा अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी धारा 354 का मामला पंजीबद्ध किया जा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है बताया जाता है कि आरोपी जमकर शराब के नशे में था इसके बाद उसने राधा कॉलोनी निवासी एक युवती से छेड़खानी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को पकड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार राधा कॉलोनी निवासी अखिलेश रघुवंशी पुत्र राजेंद्र सिंह रघुवंशी उम्र लगभग 43 साल निवासी राधा कॉलोनी गुना के द्वारा आज रात्रि लगभग 12 बजे व्यापारी की पुत्री जो कि राधा कॉलोनी में ही निवास करती है, उसके साथ जबरन छेड़खानी कर अश्लीलता बदतमीजी की युवती के द्वारा उक्त मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दर्ज कराई गई। कोतवाली पुलिस के द्वारा रात्रि लगभग 1:00 बजे मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User