अग्निशमन अधिकारी ने सिकंदराराऊ में पटाखे की दुकान एवं गोदाम का किया निरीक्षण

Friday, October 20, 2023 - 20:09
0
अग्निशमन अधिकारी ने सिकंदराराऊ में पटाखे की दुकान एवं गोदाम का किया निरीक्षण

सिकंदराराऊ।
 पुलिस महानिदेशक अग्निशमन तथा आपातकाल सेवा उत्तर प्रदेश के आदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों को लेकर पटाखे की दुकान एवं गोदाम में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें गोदाम एवं दुकानदारों को आग से बचाव के उपकरण एवं संसाधनों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को सिकंदराराऊ में अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह ने अपनी संयुक्त टीम के साथ नगर में स्थित पटाखे की दुकान एवं गोदाम का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को दिशा निर्देश दिए। वहीं उपकरणों की पूरी जानकारी दी और उपकरण एवं आग से बचाव के संसाधनों की चेकिंग की। वही नगर में स्थित जेपी आतिशबाजी के स्वामी ललित कुमार ने अपने गोदाम एवं दुकान पर पूर्णतया आग से बचाव के संसाधन एवं उपकरण दिखाए ।
 अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह ने  निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी आतिशबाजी गोदाम एवं दुकानदार के पास आग से बचाव के संसाधन पूर्ण नहीं पाए गए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User