गांव गढ़िया में एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा ,मौके पर हुई मौत

Friday, October 20, 2023 - 20:10
0
गांव गढ़िया में एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा ,मौके पर हुई मौत

सिकंदराराऊ।
 गांव गढ़िया में अज्ञात वाहन ने एक  व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी बनवारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बनवारी की मौके पर ही मौत हो गई । परिजनों ने बताया कि बनवारी किसी काम से जा रहे थे जिसके चलते रोड क्रॉस करते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बनवारी की टक्कर लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई । मौत की खबर जब बनवारी के परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक बनवारी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User