बाइक पर लटके थैले से रूपये पार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Friday, October 20, 2023 - 20:09
Updated: 3 years ago
0
बाइक पर लटके थैले से रूपये पार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सासनी-20 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने दिनांक 12 अक्टूबर को हनुमान चैकी के निकट फाइनेंस कर्मी के थैला में रखे एक लाख रुपए लेकर चंपत होने वाले अज्ञात बाइक सवार को धर दबोचा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अरोपी को जेल भेजा है।
शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा ने बताया कि 12 अक्टूबर की दोपहर लगभग एक बजे फ्रोजन फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी विकास दुबे थाना मडराक के गांव अलीपुर से किस्त लेकर आ रहा था।  तभी पीछे से आये एक बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने उसकी बाइक पर टंगा थैला जिसमें एक लाख नवासी रूपये रखे थे पार कर दिया। जिसकी पीडित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। अज्ञात वाइकर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बदमाशों को पकडने के लिए एक टीम का गठन किया गया। एसएचओ ने बताया कि वह पुलिस कप्तान देवेश पांडेय के आदेशानुसार तथा सीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धडपकड अपराध नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र मंे गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि सुसायत मोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति खडा है, जो किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और मय फोर्स के सुसायत कलां की ओर चल दिए। जैसे ही वह सुसायत कलां के मोड के निकट पहुंचे वैसे ही वहां खडा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने भी दौड लगाते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने पंद्रह हजार एक सौ दस रूपये तथा एक बाइक यूपी 85 एन 8356 तथा अवैध तमंचा 315 बोर  व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में अरोपी ने पुलिस के सामने फ्रोजन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विकास दुबे के साथ हुई घटना को अंजाम देना और पकडी गई बाईक का घटना में प्रयोग करना स्वीकार किया। तथा पुलिस को अपना नाम अंकित तोमर पुत्र बनीसिह तोमर निवासी ग्राम थानपुर थाना चंडीस जनपद अलीगढ़ बताया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर अरोपी को जेल भेजा है। अरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अनिल कुमार शर्मा हैड कांस्टेबिल अजीतसिह, जितेन्द्र सिह, कांस्टेबिल लव गोस्वामी सरकारी जीप चालक कांस्टेबिल पुष्पेन्द्र कुमार, आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User