गुना में अजनार नदी संरक्षण अभियान को सिंधिया ने सराहा, सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिले; जनभागीदारी से स्वच्छता की पहल को बढ़ावा
किसी भी अच्छे काम को जनआंदोलन बनाने की ताकत जनभागीदारी में होती है। अजनार नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए समर्पित साथियों ने प्रकृति के हित में आगे बढ़कर सराहनीय कार्य किया है। इस प्रयास को गति देने में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरपालिका के सहयोग और सहभागिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आज गुना प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन कार्यकर्ताओं के समर्पित साथियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। जनभागीदारी के सामूहिक प्रयास से अजनार नदी को स्वच्छ, सुंदर और जीवंत बनाने की दिशा में यह पहल समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)