करोल बाग में पुरानी इमारत की दीवार गिरी, एक की मौत; तीन घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार को एक पुरानी और जर्जर इमारत की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।
हादसा प्यारेलाल रोड पर ज्वैलर्स की दुकान के पास हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडल अधिकारी गोपाल मीना के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
बताया गया कि हादसे के बाद 2-3 लोगों को मलबे से निकालकर जीवनमाला अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटनास्थल पर अभी भी अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए उनकी तलाश की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, जिस इमारत की दीवार गिरी, वहां ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था। इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)