दिल्ली में आग का तांडव: दो फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला स्थित भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के दो फैक्ट्रियों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों फैक्ट्रियां प्लास्टिक के दाने बनाने का काम करती थीं।
दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:30 बजे मिली थी। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया।
बताया गया कि आग की लपटें आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों की छतों तक भी पहुंच गई थीं। दमकल की टीमों ने समय रहते आग को आगे फैलने से रोकने के लिए अभियान चलाया। फिलहाल प्रभावित परिसर को ठंडा करने का काम जारी रहा।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों तथा हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)