MLC Election Live : मुजफ्फरपुर में करी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 28 प्रत्याशी के किस्मत का फैसला आज
मुजफ्फरपुर : उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों के लिए आज मतदान जारी है. बिहार में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटिंग चल रही है.
बिहार में यह चुनाव सम्राट सरकार की पहली बड़ी परीक्षा है. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू है जो की शाम 4 बजे तक होगा. जिसकी गिनती 27 अक्टूबर को होगी. बिहार में विधान परिषद चुनाव के लिए कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं. आठ सीटों के लिए करीब 5.32 लाख मतदाता हैं. हालांकि, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव विधानसभा चुनाव से अलग होते है.
तिरहुत एमएलसी चुनाव में 28 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज...
तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,52,751 मतदाता है. दोनों सीटों पर 28 प्रत्याशी मैदान में है. जिसके किस्मत का फैसला आज हो रहा है.
बता दें की स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. 27 अक्टूबर को मतगणना होना है. तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट पर 10 बजे तक स्नातक क्षेत्र पर 4.67 प्रतिशत जबकि शिक्षक निर्वाचन सीट पर 5.88 प्रतिशत मतदान हुआ है...
रूपेश कुमार की रिपोर्ट...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)