यूपी: सुबह-सुबह ईडी का बड़ा एक्शन, फर्जी आईटीसी मामले में 3 शहरों के 9 ठिकानों पर छापे
उत्तर प्रदेश और हरियाणा में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कुल 9 ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की।
यह कार्रवाई ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में की है। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित इकाई पर बिना वास्तविक माल की आवाजाही के फर्जी चालान और ई-वे बिल तैयार कर आईटीसी हासिल करने और उसे आगे पास करने का आरोप है।
तलाशी के दौरान ईडी की टीमें दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच में कई फर्जी और कागजी कंपनियों के जरिए कथित तौर पर बड़े पैमाने पर सर्कुलर ट्रांजेक्शन, फंड की लेयरिंग और नकदी निकासी की जानकारी सामने आई है।
जीएसटी अधिकारियों की जांच के अनुसार, करीब 9.63 करोड़ रुपये का आईटीसी कथित तौर पर गलत तरीके से हासिल किया गया, जबकि करीब 10.28 करोड़ रुपये का आईटीसी आगे पास किए जाने की बात सामने आई है। ईडी की कार्रवाई के बाद मामले में जांच और तेज होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)