नागपुर के वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, 20 लोग अस्पताल में भर्ती; एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

Monday, August 24, 2026 - 11:46
0
नागपुर के वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, 20 लोग अस्पताल में भर्ती; एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

नागपुर के गोधनी इलाके में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के जलशोधन संयंत्र में क्लोरीन गैस लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचकर परिसर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से इलाके में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई। दमकल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला।

गैस के संपर्क में आने से कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। करीब 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

एनडीआरएफ जवान विजय के मुताबिक, घटनास्थल पर अभी भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। परिसर में कुछ सामग्री पड़ी हुई है और गैस की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए लोगों को वहां जाने से रोकना जरूरी है।

सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को अगले दो-तीन दिनों तक सील रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन और बचाव एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User