बरेली में दो घंटे मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा घुटनों तक पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव से जनजीवन प्रभावित

Sunday, September 6, 2026 - 17:11
0
बरेली में दो घंटे मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा घुटनों तक पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव से जनजीवन प्रभावित

बरेली। शहर में रविवार दोपहर करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पॉश इलाकों से लेकर निचले क्षेत्रों तक सड़कों पर पानी भर गया। दरगाह आला हजरत मोड़, मलूकपुर बजरिया, सौदागरान और सिविल लाइंस समेत कई प्रमुख इलाकों में घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज बारिश के बाद कई जगहों पर सड़कें जलमग्न नजर आईं। नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी दुकानों और घरों तक पहुंच गया। इससे दुकानदारों को कारोबार बंद करना पड़ा और सामान खराब होने का खतरा पैदा हो गया। व्यापारियों का कहना है कि जलभराव के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।

दुकानदार यासीन रजा ने बताया कि बारिश का पानी सीधे उनकी दुकान के अंदर पहुंच गया। इससे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है और दुकानदारी भी प्रभावित हुई। कई अन्य दुकानदारों ने भी जलभराव को लेकर परेशानी जताई।

सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। पानी में सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने से कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर गए। कुछ जगहों पर पानी भरने के कारण वाहन बंद हो गए और लोगों को उन्हें धक्का लगाकर ले जाना पड़ा।

दरगाह आला हजरत के पास भी जलभराव के चलते एक महिला पानी में गिर गई। मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने उसे पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

लगातार बारिश के बाद शहर में पैदा हुए हालात ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User