जयपुर में 4 अक्टूबर को होगी भगवान चित्रगुप्त की धर्म संसद, देशभर से जुटेंगे विद्वान और श्रद्धालु
प्रभु चित्रगुप्त जी भगवान की असीम कृपा से और समस्त विश्व सनातनी हिन्दू धर्म प्रेमियों के कर्मों का लेखा-जोखा और भाग्य विधाता ब्रह्माण्ड के प्रथम न्यायाधीश जी की धर्म संसद का आयोजन 04 अक्टूबर 2026, को किया जाएगा कायस्थ इन्टीग्रेटेड फ़ोरम जयपुर रजिस्टर्ड संस्था के अध्यक्ष डॉ अनिल लक्ष्मी नारायण कायस्थ प्रभु सेवक सेवादार ने बताया कि इस अविस्मरणीय कार्यक्रम में जो पूरे भारत में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है इसमें भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले मूर्धन्य विद्वान चित्रगुप्त वंशी कायस्थ अनुभव साझा कर कायस्थ समाज को लाभान्वित करेंगे और इस आयोजन में , श्री चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन धाम मथुरा उत्तर से पीठाधीश्वर डॉ सच्चिदानंद जी महाराज,डॉ मुरली मनोहर श्रीवास्तव, बालाघाट मध्य प्रदेश भारत रचियता चित्रगुप्त सागर महाकाव्य के रचयिता और श्री रणजीत सिन्हा जी कटिहार बिहार से और डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी प्रयाग राज उत्तर प्रदेश भारत से श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव लखनऊ उत्तर प्रदेश से और प्रभु चित्रगुप्त भगवान जी के मंत्र लेखन अभियान के प्रणेता मण्डलेश्वर श्री किरणानन्द जी चित्रगुप्त महाराज और आचार्य श्री महंत डॉ गोविंद नारायण जी, महंत श्री नरेन्द्र जी महाराज रायबरेली उत्तर प्रदेश से डॉ श्री विजय जी, शिव पूरी मध्य प्रदेश से गुरु देव राम स्वरूप जी महाराज ज्योतिर्विद राधवेन्द्र रवीश राय गौड गुरु देव अरविंद व्यास जी अयोध्या उत्तर प्रदेश और काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण चित्रांश श्री नवल किशोर सक्सेना टीकमगढ़ जिले मध्यप्रदेश भारत से और चित्रांश सर्वेश कुमार सक्सेना जी ने अपनी सहमति दर्ज कर दी है ।
इस पुनीत धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम, केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण समिति, सामुदायिक भवन,सेक्टर 09, गोखले मार्ग मानसरोवर जयपुर में दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10बजे से 05 बजे तक आयोजित किया जाएगा, कायस्थ चित्रगुप्त वंशी कायस्थ से अनुरोध है कि इस अविस्मरणीय कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर आनन्द प्राप्त करें यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ अनिल लक्ष्मी नारायण कायस्थ,9460947969,कायस्थ इन्टीग्रेटेड फ़ोरम जयपुर रजिस्टर्ड संस्था ने प्रदान की।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)