हाथरस में रोटी बैंक ने लगातार 3200 दिन पूरी की सेवा, जरूरतमंदों को हर दिन मिल रहा भोजन

Wednesday, October 21, 2026 - 12:47
Updated: 2 days ago
0
हाथरस में रोटी बैंक ने लगातार 3200 दिन पूरी की सेवा, जरूरतमंदों को हर दिन मिल रहा भोजन

हाथरस ,निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा गांधी पार्क तिराहा, अलीगढ़ रोड पर संचालित रोटी बैंक ने लगातार 3200 दिन की सेवा पूरी कर ली है। "भूख से हम रोने नहीं देंगे, भूखा हम सोने नहीं देंगे" के संकल्प के साथ शुरू हुए इस रोटी बैंक से प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि इतने लंबे समय में एक भी दिन सेवा बंद नहीं हुई। रोटी बैंक में प्रतिदिन की प्रसादी शहर के लोग अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर बुक कराते हैं। पिछले कई वर्षों से ऐसा कोई दिन नहीं गया, जिस दिन किसी न किसी ने प्रसादी बुक न कराई हो। यह शहरवासियों के सहयोग और सेवा भावना का प्रमाण है। संस्थान का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।

उन्होंने बताया कि रोटी बैंक के अलावा संस्थान मूक पशुओं की सेवा, निर्धन कन्याओं के विवाह में कन्यादान सहयोग, रक्तदान शिविर, अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार और डिजिटल शिक्षा जैसे सेवा कार्य भी लगातार कर रहा है।रोटी बैंक इंचार्ज तरुण राघव ने कहा कि आगे भी सेवा कार्यों का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके। उन्होंने समाज के लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, को ऑर्डिनेटर डॉ. रंगेश शर्मा, सह-सचिव तरुण राघव, सह-सचिव निष्कर्ष गर्ग, सतेंद्र मोहन, अवधेश कुमार बंटी, दीपांशु वार्ष्णेय, आलोक अग्रवाल, ओम प्रकाश वर्मा,कान्हा,प्रिंस गोयल, मयंक वार्ष्णेय आदि लोग दैनिक रूप से अपनी सेवा देते है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User