देवरिया में दो युवकों की हत्या से सनसनी, मेला देखने निकले थे दोनों
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार देर रात दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव के पास रामजानकी मार्ग पर दोनों के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतकों की पहचान करजहां गांव निवासी वकील यादव (35) और ईटहुरा हजाम गांव निवासी विनय यादव (28) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार शाम घर से मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे। रात में वे बाइक से लौट रहे थे, तभी बढ़या हरदो गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का ध्यान आरोपियों की पहचान करने और वारदात के कारणों का पता लगाने पर है। जांच पूरी होने के बाद ही दोहरे हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)