लखीमपुर खीरी में झांकी के बीच घुसे दो सांड़, महिलाओं-बच्चों समेत 10 घायल
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ओयल कस्बे में विजयदशमी के अवसर पर आयोजित झांकी कार्यक्रम के दौरान दो सांड़ों के लड़ते हुए भीड़ में घुसने से अफरातफरी मच गई। घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 10 श्रद्धालु घायल हो गए।
घटना नगर पंचायत कार्यालय के सामने देर रात करीब 10 बजे हुई। उस समय झांकियां देखने के लिए सैकड़ों लोग जुटे हुए थे। अचानक दो सांड़ लड़ते हुए भीड़ के बीच पहुंच गए। उनसे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।
घटना के बाद झांकी समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि कमर में चोट लगने के कारण अजमतुन नाम की 28 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती रखा गया।
इस घटना के बाद धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में आवारा पशुओं से सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर चिंता बढ़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)