ग्वालियर में सिंधिया राजघराने की संपत्ति विवाद पर अंतरिम आवेदनों की बहस पूरी, 14 अक्टूबर को आएगा अदालत का फैसला
ग्वालियर में सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े विवाद में अतिरिक्त सत्र न्यायालय में अंतरिम आवेदनों पर बहस पूरी हो गई है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी ने संपत्ति बंटवारे से जुड़े समझौते पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि दस्तावेजों पर बताए जा रहे हस्ताक्षर धोखे से कराए गए थे और इस संबंध में साक्ष्य कराए जाने चाहिए।
वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा उनकी बुआओं की ओर से इन आरोपों का विरोध किया गया।
वकीलों ने अदालत में कहा कि हस्ताक्षर सहमति से किए गए थे और उसके बाद परिवार का डिनर व फोटो शूट भी हुआ था। प्रतिमा देवी ने यह भी आपत्ति जताई कि उन्हें मामले में उचित रूप से पक्षकार नहीं बनाया गया और नोटिस पुराने पते पर भेजे गए।
अदालत ने बहस पूरी होने के बाद फैसला 14 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)