भाजपा जिला गुना की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

Thursday, October 8, 2026 - 16:17
Updated: 6 days ago
0
भाजपा जिला गुना की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी जिला गुना की महत्वपूर्ण जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी डॉ. निशांत खरे उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ने की।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी के विभिन्न अभियानों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. निशांत खरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा ने जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और समर्पण के बल पर भाजपा संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है।

बैठक में भाजपा के चांचौड़ा विधायक श्रीमति प्रियंका पेंची,जिला महामंत्री रविन्द्र रघुवंशी,संतोष धाकड़,चंद्र प्रकाश अहिरवार सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User