MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, 60 से ज्यादा SP और कलेक्टर्स के तबादले की आहट, कभी भी जारी हो सकती है सूची 

Thursday, October 8, 2026 - 16:18
Updated: 5 days ago
0
MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, 60 से ज्यादा SP और कलेक्टर्स के तबादले की आहट, कभी भी जारी हो सकती है सूची 

 मध्य प्रदेश सरकार राज्य में बड़े स्तर पर कलेक्टर-एसपी समेत आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले करने जा रही है। सीएम सचिवालय के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो, राज्य सरकार जल्द ही 60 से 65 अधिकारियों के तबादले करने जा रही। इनमें 20 से 25 आईएएस और 25 से 30 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही भोपाल में कमिश्नर और सचिव रैंक के अधिकारियों का भी ट्रांसफर होगा। इसके लिए बकायदा लिस्ट तैयार हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो बेहद जल्द यह सूची जारी हो सकती है। 

जल्द होगी सूची जारी

प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मैदानी स्तर पर कसावट लाने और खराब प्रदर्शन करने वाले या कार्यालयों में नियमित रूप से उपस्थित न रहने वाले अधिकारियों पर मोहन सरकार कड़ा रूख अपना रही है। ऐसे में 60 से ज्यादा अधिकारियों का तबादला करने जा रही है। नवरात्रि से पहले कई जिलों के कलेक्टर्स और एसपी बदलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। फेरबदल की सूची कभी भी जारी हो सकती है।

मंगलवार रात को जारी हुआ पांढुर्णा एसपी का तबादला

बता दें कि मंगलवार देर रात पांढुर्णा एसपी का तबादला आदेश जारी हुआ। गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश की वजह सीएम की सुरक्षा में चूक बताई जा रही है। यहां एसपी प्रकाश सिंह परिहार को पांढुर्णा से हटाकर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में AIG के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश सीएम के दौरे के महज दो दिन बाद जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर किसानों ने सीएम का काफिला रोका था, जिस वजह से सीएम मोहन को कार से उतरना पड़ा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User