रुड़की में भीषण सड़क हादसा: चार बाइकों की भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल
रुड़की के कलियर रोड पर शुक्रवार रात चार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान अयान (18), राजू (24) और राजीव (22) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में आदित्य (25) और साहबान समेत अन्य लोग शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)