फडणवीस के ‘Gen Z’ कार्यक्रम पर राउत का तंज, बोले- ऑफिस में लगाएं अभिजीत दीपके की तस्वीर
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘Gen Z’ से जुड़े कार्यक्रम को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि फडणवीस और भाजपा नेताओं को अपने कार्यालय में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके की तस्वीर लगानी चाहिए, क्योंकि उन्हीं की वजह से उन्हें Gen Z के मुद्दों की जानकारी मिली।
राउत ने पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी के छात्र संपर्क कार्यक्रम को लेकर भाजपा के आरोपों पर भी निशाना साधा। भाजपा ने पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ‘पैसे की गूंज’ बताते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भुगतान किया।
लाडकी बहिन योजना पर भी उठाया सवाल
राउत ने भाजपा के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी का कार्यक्रम पैसे देकर आयोजित किया गया था, तो 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने वाली ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ क्या थी?
उन्होंने कहा कि भाजपा अब Gen Z के बीच बढ़ते समर्थन को लेकर चिंतित है। राउत के बयान के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में Gen Z के लिए आयोजित ‘मंथन 4 युवा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)