अगस्त-सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा, उपभोक्ताओं से समय पर खाद्यान्न लेने की अपील
शासन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर ने जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर अगस्त एवं सितम्बर माह का खाद्यान्न एक साथ वितरित किया जा रहा है। खाद्यान्न का वितरण 31 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्डेय ने बताया हैं कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकान के बाहर अगस्त एवं सितम्बर माह के खाद्यान्न वितरण से संबंधित सूचना का बोर्ड प्रदर्शित किया जा रहा है। खाद्यान्न पर्ची से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों द्वारा स्थानीय निकायों के साथ समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है।
खाद्यान्न प्राप्त करते समय प्रत्येक उपभोक्ता को दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि में उचित मूल्य दुकान पर पहुंचकर खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)