इंदौर में एडीजे उमेश पटेल के फैसलों पर सवाल, हाईकोर्ट की गोपनीय जांच में कंप्यूटर से मिले 12 फैसले जांच के दायरे में

Thursday, September 3, 2026 - 23:01
Updated: 12 hours ago
0
इंदौर में एडीजे उमेश पटेल के फैसलों पर सवाल, हाईकोर्ट की गोपनीय जांच में कंप्यूटर से मिले 12 फैसले जांच के दायरे में

इंदौर जिला कोर्ट में अपर जिला जज (एडीजे) उमेश पटेल के कामकाज और फैसलों को लेकर शिकायत के बाद हाईकोर्ट स्तर पर गोपनीय जांच शुरू होने से न्यायिक महकमे में हलचल है।

शिकायत मिलने के बाद जबलपुर से प्रिंसिपल रजिस्ट्रार को पिछले सप्ताह विशेष रूप से इंदौर भेजा गया। जांच के लिए जिला जज (विजिलेंस) राजीव अयाची को भी टीम में शामिल किया गया।

जांच के दौरान एडीजे उमेश पटेल के कोर्ट कंप्यूटर से अंग्रेजी में टाइप किए गए 12 फैसले मिलने की बात सामने आई है। इन फैसलों को फिलहाल जांच के दायरे में रखा गया है। मामले की तकनीकी पड़ताल के लिए पुलिस मुख्यालय से संपर्क कर साइबर विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई।

विशेषज्ञों ने कोर्ट के कंप्यूटर सिस्टम का डिजिटल डेटा सुरक्षित निकालकर उसकी विस्तृत जांच की है। हालांकि, जांच में इन फैसलों को लेकर अंतिम रूप से क्या निष्कर्ष सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User