सीधी में महिला की शिकायत पर BJP नेता गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
मध्य प्रदेश के सीधी में महिला की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा के सह-कार्यालय मंत्री संदीप सिंह गहरवार को गिरफ्तार किया है। पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में फेसबुक के जरिए महिला और आरोपी की बातचीत शुरू हुई। जनवरी 2026 में आरोपी ने महिला को एक मैरिज गार्डन बुलाया और बुकिंग कराने पर 50 प्रतिशत कमीशन देने की बात कही। महिला का आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह महिला को बार-बार बुलाने और पति के खिलाफ भड़काने लगा।
महिला फरवरी में मायके चली गई, लेकिन आरोपी अलग-अलग नंबरों से संपर्क करता रहा। 14 अगस्त को पति से सुलह के बाद महिला सीधी लौटी। आरोप है कि आरोपी ने दोबारा मिलने का दबाव बनाया और इनकार करने पर धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उसके निष्कासन की पुष्टि की है। मामले की विवेचना जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)