पुतिन की यूरोप को दो टूक चेतावनी: यूक्रेन में सेना भेजी तो रूस से सीधा युद्ध, पश्चिमी नीतियों पर भी निशाना
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में अपनी सेना भेजने पर विचार कर रहे यूरोपीय देशों को कड़ी चेतावनी दी है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर पत्रकारों से बातचीत में पुतिन ने कहा कि यदि यूरोपीय देश यूक्रेन में अपने सैनिक भेजते हैं, तो इसका सीधा अर्थ रूस के साथ युद्ध होगा।
पुतिन ने हालांकि स्पष्ट किया कि रूस यूरोपीय देशों को धमकी नहीं दे रहा है और न ही उसका ऐसा कोई इरादा है। उन्होंने कहा कि रूस के पास यूरोप के साथ किसी तरह के टकराव का कोई आधार नहीं है। उनके मुताबिक, यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों की तैनाती का निर्णय ही ऐसी स्थिति पैदा कर सकता है, जिसे रूस सीधे सैन्य संघर्ष के रूप में देखेगा।
रूसी राष्ट्रपति ने यूरोप में जारी राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक उथल-पुथल के लिए पश्चिमी देशों की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोप में मौजूदा परिस्थितियां पश्चिमी देशों की गलत नीतियों का परिणाम हैं और वहां की राजनीतिक तथा आर्थिक अस्थिरता के लिए पश्चिमी राजनीतिक एवं प्रभावशाली वर्ग जिम्मेदार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)