नेपाल में चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान तेज, भारतीय टीम ने संभाला मोर्चा; मृतकों की संख्या 1344 पहुंची

Saturday, September 5, 2026 - 14:22
0
नेपाल में चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान तेज, भारतीय टीम ने संभाला मोर्चा; मृतकों की संख्या 1344 पहुंची

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। इस भीषण आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 1344 हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आपदा से प्रभावित लोगों में मानसिक तनाव और परेशानी भी बढ़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर इस त्रासदी का असर देखने को मिल रहा है।

इस बीच रसुवा जिले में चिलिमे जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे लोगों की तलाश के लिए भारतीय सुरंग बचाव दल ने अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को टीम सुरंग के भीतर पहुंची और पानी व मलबे से प्रभावित हिस्सों तक जाने का प्रयास किया। बचाव अभियान को तेज करने के लिए सुरंग के अंदर सुरक्षा रस्सियां लगाई गई हैं, जबकि पानी निकालने के लिए पंप और अन्य उपकरण तैनात किए जा रहे हैं।

भारी उपकरणों को सुरंग तक पहुंचाने के लिए अस्थायी ट्रैक तैयार किया जा रहा है। सुरंग के कई हिस्सों में पानी और मलबा भर जाने के कारण बचाव दल के सामने चुनौती बनी हुई है। भारतीय टीम प्रभावित हिस्सों तक पहुंचकर फंसे लोगों की तलाश और सुरक्षित निकासी की कोशिश कर रही है।

उधर, दार्चुला जिले में शुक्रवार को भारी भूस्खलन के बाद चौलानी नदी का प्रवाह बाधित हो गया। नदी का रास्ता रुकने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को नदी के आसपास और निचले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बचाव एजेंसियां मलबे और पानी से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों तक पहुंचने तथा लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User