बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे होगी मंगला आरती, सिर्फ 600 भक्तों को मिलेगा प्रवेश; आरती के बाद पूरी रात दर्शन

Wednesday, September 2, 2026 - 11:52
0
बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे होगी मंगला आरती, सिर्फ 600 भक्तों को मिलेगा प्रवेश; आरती के बाद पूरी रात दर्शन

वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद होने वाली विशेष मंगला आरती की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार और पांच सितंबर की मध्यरात्रि 1:45 बजे मंदिर में मंगला आरती होगी। इस विशेष आरती के दर्शन के लिए केवल 600 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को प्रवेश पास के माध्यम से मंदिर में जाने की अनुमति मिलेगी।

मंगला आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद भक्त पूरी रात ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन कर सकेंगे। सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के पट बंद किए जाएंगे। इसके बाद नियमित समय-सारिणी के अनुसार दर्शन की व्यवस्था रहेगी। जन्माष्टमी को लेकर वृंदावन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। सेवायतों ने पिछली मंगला आरती के दौरान मंदिर के अंदर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि आरती के दौरान पुलिसकर्मियों की अधिक संख्या भी चर्चा का विषय बनी थी।

हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जाएगा। मंदिर के अंदर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की संख्या सीमित रखी जाएगी। हालांकि, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरत के अनुसार विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त जिला जज मुकेश मिश्रा, सेवायत हिमांशु गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, शैंकी गोस्वामी और मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User