मीनाक्षी श्रीवास्तव को आप पार्टी की राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुने जाने पर कायस्थ समाज ने दी बधाई
राजेश श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद (NC) का सदस्य चुने जाने पर कायस्थ समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
कायस्थ समाज भारत के समस्त परिवार ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की गई कि मीनाक्षी श्रीवास्तव भविष्य में सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्य बनकर समाज और देश की सेवा करें।
समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि मीनाक्षी श्रीवास्तव अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए कायस्थ समाज का गौरव बढ़ाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)