झारखंड अगस्त क्रांति: विधानसभा घेराव में 300 युवाओं पर एफआईआर, सीसीटीवी से उपद्रवियों की पहचान

Friday, August 14, 2026 - 12:43
0
झारखंड अगस्त क्रांति: विधानसभा घेराव में 300 युवाओं पर एफआईआर, सीसीटीवी से उपद्रवियों की पहचान

झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस ने करीब 300 अज्ञात युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई 10 अगस्त को हुए मार्च के मामले में की गई है।

रांची पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब घटनास्थल के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

प्रशासन के अनुसार, 10 अगस्त को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था।

आंदोलन खत्म करने से छात्रों का इनकार

रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 20वें दिन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे सैकड़ों छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

छात्र सीबीआई जांच और विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अभ्यर्थी न्याय मंच के अध्यक्ष रामअवतार महतो ने प्रशासन पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ी जानकारी छिपाकर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है।

देवेंद्र नाथ महतो पिछले 12 दिनों से आमरण अनशन पर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User