बदायूं में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और सवारियों से भरी पिकअप की भिड़ंत; 12 से अधिक घायल

Monday, August 31, 2026 - 11:13
0
बदायूं में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और सवारियों से भरी पिकअप की भिड़ंत; 12 से अधिक घायल

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस और सवारियों से भरी पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दुर्घटना दिसौलीगंज गांव के पास खजुरिया मोड़ पर हुई। बताया गया कि पिकअप में सवार लोग बेहटा जवी गांव में रामचंद्र भगत के यहां जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस से पिकअप की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की।

हादसे में मोरकली, मोरकली, मीरा, लल्लू, रामपाल और शिवानी समेत आसफपुर क्षेत्र के कई लोग घायल हुए हैं। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाल कमलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

घायलों ने बताया कि सड़क पर अचानक सांड़ आ जाने के कारण बस चालक ने उसे बचाने के लिए बस मोड़ दी। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से बस की टक्कर हो गई। घायलों ने बस की गति तेज होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

टक्कर के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने से लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालकों की भूमिका की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User