मसूरिया में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 21 अगस्त को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

Thursday, August 20, 2026 - 23:37
Updated: 2 months ago
0
मसूरिया में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 21 अगस्त को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

गुना। बाघेरी के ग्राम मसूरिया में हाल ही में बुखार के बाद दो बच्चों की मृत्यु के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर 21 अगस्त को गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

आज महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम मसूरिया का भ्रमण कर ग्रामीणों और संबंधित परिवारों से जानकारी ली। उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परिस्थितियों की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया किसी विशेष कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

कल आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में गांव के सभी ग्रामीणों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और आवश्यक जांच की जाएगी। बुखार या अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण मिलने पर चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखेगी। ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति में बुखार या अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य टीम को सूचना दें और आवश्यक जांच एवं उपचार कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User