गोविंद लोधा की मौत पर पूर्व मंत्री सिसोदिया ने जताया दुख, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिलाने का दिया भरोसा

Thursday, August 27, 2026 - 17:31
Updated: 4 days ago
0
गोविंद लोधा की मौत पर पूर्व मंत्री सिसोदिया ने जताया दुख, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिलाने का दिया भरोसा

बमौरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम रामपुर गणेशपुरा के पास भूरा का चक में घटित चाकूबाजी की वारदात में एक युवक गोविंद लोधा का दुखद निधन हो गया एवं एक अन्य युवा घायल हुआ है जिसका उपचार इंदौर में चल रहा है। आज पूर्व पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के निवास पर पीड़ित परिवार एवं लोधा लोधी समाज के लोगों से मुलाकात की एवं हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहां कि शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिलाने की मांग करूंगा। जिससे उसके परिवार का जीवन यापन हो सके। पूर्व मंत्री ने कहां की मैं लोधा समाज के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर अपनी माँग उनके समक्ष रखूँगा । घटना में संलिप्त एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है वहीं मैंने अन्य लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लिए प्रशासन से बात की हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User