गुना में शिवाजी ऑटो यूनियन की जिला स्तरीय बैठक, सैकड़ों ऑटो चालकों ने एकता का दिया संदेश
गुना। भगवान भोलेनाथ के अंतिम सोमवार के अवसर पर शिवाजी ऑटो यूनियन की जिला स्तरीय बैठक सोमवार सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से सैकड़ों ऑटो चालक शामिल हुए और संगठन में आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए शिवाजी ऑटो यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक रजक ने सभी ऑटो चालकों से अपनी-अपनी ऑटो में रेट लिस्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रियों से अनावश्यक मोलभाव करने के बजाय निर्धारित रेट लिस्ट के अनुसार किराया लेने का प्रयास किया जाए, ताकि यात्रियों और ऑटो चालकों के बीच पारदर्शिता बनी रहे।
ऑटो चालकों की मांग पर जिला अध्यक्ष अशोक रजक ने संगठन में नई नियुक्तियां भी कीं। नकुल यादव को नगर अध्यक्ष, सोनू ओझा को जिला उपाध्यक्ष और टमटम ऑटो की ओर से गणेश पाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्तियों के बाद ऑटो चालकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
नवनियुक्त पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष अशोक रजक का ऑटो चालकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केला और मिठाई का प्रसाद भी वितरित किया गया। इसके बाद ऑटो चालक रेलवे परिसर में पैदल घूमे और शिवाजी ऑटो यूनियन के समर्थन में नारे लगाए।
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2002 से शिवाजी ऑटो यूनियन अपनी पहचान बनाए हुए है। संगठन की एकता को बनाए रखने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और एकजुटता ही यूनियन की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों से जुड़े ऑटो चालक शामिल हुए। पदाधिकारियों ने इसे सर्वधर्म एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)