गुना रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बुजुर्ग को डायल-112 जवानों ने समय पर पहुंचाया अस्पताल

Wednesday, August 19, 2026 - 15:32
Updated: 4 days ago
0
गुना रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बुजुर्ग को डायल-112 जवानों ने समय पर पहुंचाया अस्पताल

  गुना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर रात्रि के समय बेहोशी की हालत में मिले 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को डायल-112 के जवानों ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

दिनांक 18 अगस्त 2026 को रात्रि करीब 09 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि गुना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हैं तथा उसके साथ कोई परिजन अथवा रिश्तेदार मौजूद नहीं है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही-02 को मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक महेंद्र सिंह छारी एवं पायलेट भूरालाल गुर्जर तत्काल रेलवे स्टेशन पहुंचे। मौके पर बुजुर्ग व्यक्ति अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण बेहोशी की हालत में मिला। डायल-112 जवानों ने जीआरपी स्टाफ की सहायता से बुजुर्ग को स्ट्रेचर के माध्यम से एफआरव्ही वाहन में सुरक्षित रखा और बिना समय गंवाए उन्हें जिला अस्पताल गुना पहुंचाकर भर्ती कराया। जिला अस्पताल में बुजुर्ग का उपचार जारी है। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता के चलते बुजुर्ग व्यक्ति को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User