स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, बुलंदशहर से हिरासत में लिया; एससी-एसटी एक्ट में केस की तैयारी
नई दिल्ली। निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है। पुलिस उसे बुलंदशहर के चोला थाने लेकर गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
मामला उस समय सुर्खियों में आया जब एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा संजय कुमार पर हमले का कथित तौर पर जिक्र किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद कॉकroach जनता पार्टी, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हुए और दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे।
सीजेपी की ओर से आशुतोष रांका और सौरव दास, कांग्रेस की छात्र इकाई के विनोद जाखड़, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई।
बातचीत के बाद पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा संजय कुमार का दोबारा मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने पर फैसला लिया जाएगा।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। अब पुलिस ने उसे बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)