दिल्ली: तिहाड़ की जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, जेल नंबर 2 में सौरव दास; जानिए पुलिस ने क्यों की कार्रवाई

Wednesday, October 14, 2026 - 17:31
0
दिल्ली: तिहाड़ की जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, जेल नंबर 2 में सौरव दास; जानिए पुलिस ने क्यों की कार्रवाई

नई दिल्ली। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद वहां प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। रांका को जेल नंबर 4 और दास को जेल नंबर 2 में रखा गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कथित तौर पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, पहले भरे गए शांति बनाए रखने के मुचलके की शर्तें तोड़ने और पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने के आरोपों के तहत की है।

दरअसल, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के अगले ही दिन मंगलवार को सीजेपी के करीब 20 कार्यकर्ता तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए थे। बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने जदयू कार्यालय का गेट पार किया और भारी बैरिकेडिंग के बीच प्रदर्शन स्थल पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सीजेपी के 14 सदस्य कथित तौर पर निजी परिसर के रास्ते जंतर-मंतर में दाखिल हुए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके आधिकारिक काम में बाधा डाली। पुलिस ने यह भी कहा कि नेताओं की ओर से पहले शांति बनाए रखने के लिए दिए गए मुचलकों की शर्तों का उल्लंघन किया गया और सोशल मीडिया के जरिए अन्य लोगों को भी ऐसी गतिविधियों के लिए उकसाने की आशंका थी।

मामले में सीजेपी के एक अन्य सदस्य अजिंक्य शिंदे को छह महीने तक शांति और अच्छा आचरण बनाए रखने की शर्त पर निजी मुचलका भरने के बाद रिहा किया गया। वहीं, रांका और दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीजेपी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर अलग रुख सामने आया है। पार्टी का कहना है कि उसके नेता तिरंगा फहराने और विरोध जताने पहुंचे थे, जबकि पुलिस ने कार्रवाई के पीछे कानूनी प्रतिबंधों और कथित उल्लंघनों को वजह बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User