वंदे मातरम पर कांग्रेस का रुख साफ: सिर्फ पहले दो पद गाएगी पार्टी, अय्यर बोले- सरकार मुसलमान विरोधी
कांग्रेस ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि पार्टी अपने कार्यक्रमों में इसके केवल पहले दो पद ही गाएगी। कांग्रेस ने 1937 में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा लिए गए फैसले का हवाला देते हुए केंद्र सरकार के नए प्रोटोकॉल से अलग अपनी पुरानी परंपरा पर कायम रहने की बात कही है।
कांग्रेस का यह फैसला उस समय सामने आया है, जब केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण पाठ को लेकर नया आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी किया है। कांग्रेस कार्यसमिति ने बुधवार को 1937 के फैसले को दोहराते हुए कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के पहले दो पद ही गाए जाएंगे।
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि 1937 में यह निर्णय रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह के बाद लिया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।
अय्यर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम’ के पूरे पाठ को अनिवार्य करने के पीछे मुसलमानों के प्रति नफरत की भावना है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का समय फिर लौट रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले दौर के समाप्त होने का दावा किया।
‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच यह मतभेद अब राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बन गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)