कन्या विवाह योजना घोटाले पर कांग्रेस का हमला, ‘30 करोड़ की गड़बड़ी’ में गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

Sunday, September 6, 2026 - 19:10
Updated: 6 days ago
0
कन्या विवाह योजना घोटाले पर कांग्रेस का हमला, ‘30 करोड़ की गड़बड़ी’ में गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सुशासन में सरकारी तिजोरी को लूटने और करप्शन/कमीशन को मिशन बनाने का लाइलाज रोग फिर खुलकर सामने आ रहा है! 

सिरोंज के निलंबित जनपद CEO और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार शोभित त्रिपाठी को ED द्वारा 30 करोड़ रुपए के कन्या विवाह योजना घोटाले में गिरफ्तार किया जाना भी इस बात का पुख्ता प्रमाण है!

- गरीबों की योजनाओं में डाका : जिस योजना का उद्देश्य बेटियों के पीले हाथ करना था, उसे सत्ता के नुमाइंदों और उनके चहेतों ने अपनी तिजोरी भरने का जरिया बना लिया!

- संरक्षण का खेल : भ्रष्टाचार के इन बेताज बादशाहों को सिस्टम का खुला अभयदान प्राप्त था, तभी तो जनता की कमाई के 30 करोड़ रुपए खुलेआम डकार लिए गए!

- 'ज़ीरो टॉलरेंस' का खोखला दावा : सरकारी अपराध की पराकाष्ठा है कि BJP मंत्री-विधायक और उनके रिश्तेदार मलाई काट रहे हैं और सरकार फाइलों पर पर्दा डालने में जुटी है!

मुख्यमंत्री जी,

सवाल यह भी है कि इस नेटवर्क के बाकी चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा या हर बार की तरह फाइलों को दबा दिया जाएगा?

कांग्रेस महाघोटाले के दोषियों को सजा मिलने तक चुप नहीं बैठेगी! जनता भी इस भ्रष्टाचार का हिसाब आगामी चुनावों में ब्याज समेत लेगी!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User