कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं की शिकायत, ‘वंदे मातरम’ को लेकर कार्रवाई की मांग
मंगलूरू। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन के दौरान सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसी मामले को लेकर कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में सोनिया गांधी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा नेता विकास पुत्तुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान सोनिया गांधी ने कथित तौर पर कार्यक्रम में रुकावट डालने की कोशिश की और पार्टी कार्यकर्ताओं को इसे रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना को पूरे देश ने देखा और इसे लेकर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा नेता ने पुलिस से सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य पुलिस या कांग्रेस सरकार इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है, तो वह कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
हालांकि, सोनिया गांधी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)