मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, सात जोन और 35 सेक्टर में बांटा गया क्षेत्र; पीएसी-आरएएफ भी तैनात

Wednesday, September 2, 2026 - 11:50
0
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, सात जोन और 35 सेक्टर में बांटा गया क्षेत्र; पीएसी-आरएएफ भी तैनात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एसके भगत समेत मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने को कहा गया।

जन्माष्टमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन क्षेत्र को सात जोन और 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस और पीएसी के अलावा आरएएफ की भी तैनाती की गई है। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें भी तैनात रहेंगी।

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया की क्षमता बढ़ाई गई है, ताकि मंदिर क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव न बढ़े। अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User