मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, 22 जिलों में अलर्ट; सतना में स्कूल-कॉलेज बंद, भोपाल-उज्जैन में बढ़ेगा असर

Wednesday, September 2, 2026 - 11:47
0
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, 22 जिलों में अलर्ट; सतना में स्कूल-कॉलेज बंद, भोपाल-उज्जैन में बढ़ेगा असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बने मजबूत मानसूनी तंत्र के कारण जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। सतना और चित्रकूट में बारिश के साथ बाढ़ के हालात बने हुए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

मंगलवार को चित्रकूट के रामघाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने से करीब 400 दुकानें और 20 से 25 होटल प्रभावित हुए। हालात को देखते हुए सतना जिले में 2 और 3 सितंबर को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। सतना और चित्रकूट में अगले दो दिनों तक भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार सीधी, पन्ना, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और सिवनी में अति भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान चार इंच से अधिक बारिश होने का अनुमान है। वहीं विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, पांढुर्णा, मैहर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिणी हिस्से से एक द्रोणिका गुजर रही है और मानसून की द्रोणिका भी सक्रिय है। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है। अगले तीन दिनों में मौसम प्रणाली के और मजबूत होने की संभावना है।

2 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश जारी रहने का अनुमान है, जबकि भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में बारिश बढ़ सकती है। 3 सितंबर को सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग प्रभावित हो सकते हैं। 4 और 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में तेज से भारी बारिश हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User