लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ा, कई इलाके जलमग्न; प्लासियो मॉल मार्ग पर भी भरा पानी

Wednesday, October 7, 2026 - 22:32
0

लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। बुधवार को इकाना स्टेडियम से प्लासियो मॉल की ओर जाने वाले मार्ग पर भी नदी का पानी भर गया, जिससे यातायात धीमा हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

गोमती का पानी प्लासियो मॉल के आसपास तक पहुंचने से इलाके में चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी नदी का पानी नाले के रास्ते मॉल की ओर पहुंचा था, जिसके बाद नगर निगम और एलडीए की टीमों ने पानी निकालने के लिए पंप लगाए थे और नाले को बंद कराया था।

बढ़ते जलस्तर का असर शहर के कई हिस्सों पर दिखाई दे रहा है। ट्रिपलआईटी परिसर तक पानी पहुंचने के बाद करीब 100 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, भैसाकुंड बैकुंठ धाम के कई चबूतरे भी पानी में डूब गए हैं।

बुधवार शाम गोमती का जलस्तर 107.24 मीटर तक पहुंच गया था, जो चेतावनी स्तर 108.50 मीटर से 1.26 मीटर नीचे और खतरे के निशान 109.50 मीटर से 2.26 मीटर नीचे है। प्रशासन और पुलिस की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत, बचाव और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी हैं।

गोमती के बढ़ते जलस्तर के बीच लखनऊ में बाढ़ और जलभराव की स्थिति को लेकर प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। वहीं, शहर में जलनिकासी और बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों ने जलमार्गों और प्राकृतिक जलनिकासी व्यवस्था पर बढ़ते दबाव को गंभीर चिंता बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User