सेवा संकल्प अभियान-2026: सरकार आपके द्वार, जनसेवा के संकल्प को मिला नया आयाम

Sunday, October 4, 2026 - 23:21
Updated: 3 days ago
0
सेवा संकल्प अभियान-2026: सरकार आपके द्वार, जनसेवा के संकल्प को मिला नया आयाम

सेवा संकल्प अभियान-2026 एवं “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत आज चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के तीनों नगरीय क्षेत्रों चाचौड़ा-बीनागंज, कुंभराज एवं मधुसूदनगढ़ में बृहत सेवा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आमजन से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि जिन प्रकरणों में जांच आवश्यक थी, उनमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक बिना किसी परेशानी के पहुंचे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि “सरकार आपके द्वार” जैसे सेवा शिविर आमजन और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और प्रशासन स्वयं उनके बीच पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध कराता है।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान तीनों नगरों के मण्डल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण, पार्षदगण सहित प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User