सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का भाषण बीच में रुका; अभिजीत दीपके बोले- ‘मोदी तानाशाह बन चुके हैं’
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की गुरुवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। प्रेस क्लब में सीजेपी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारेबाजी के कारण आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को अपना संबोधन बीच में ही रोकना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, नेहा बोरा ने जैसे ही बोलना शुरू किया, वहां मौजूद कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उनके खिलाफ ‘बंद करो’ और ‘दफा हो जाओ’ जैसे नारे लगाए गए। स्थिति बिगड़ने पर नेहा बोरा और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों से विरोध कर रहे लोगों को बाहर निकालने की अपील की। हंगामे के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यवधान पैदा हुआ और नेहा बोरा अपना भाषण पूरा नहीं कर सकीं।
इस दौरान अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी तानाशाह बन चुके हैं। सीजेपी और आइसा की ओर से आयोजित इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन से जुड़े मुद्दों को उठाना था। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान हुई नारेबाजी के कारण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा प्रभावित हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)