ब्रिटेन तक पहुंची जंतर-मंतर प्रदर्शन की गूंज, लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

Wednesday, October 14, 2026 - 17:08
0
ब्रिटेन तक पहुंची जंतर-मंतर प्रदर्शन की गूंज, लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

लंदन। भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों की गूंज ब्रिटेन तक पहुंच गई है। मंगलवार शाम लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर भारतीय और दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के साथ विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन कर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के प्रति समर्थन जताया।

इस प्रदर्शन का आयोजन साउथ एशिया सॉलिडैरिटी ग्रुप, कैम्ब्रिज साउथ एशियन फोरम अगेंस्ट हिंदुत्व, इंडियन वर्कर्स एसोसिएशन और एसओएएस आंबेडकर सोसाइटी सहित कई संगठनों ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने भारत में मतदान के अधिकार और शांतिपूर्ण विरोध करने की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग उठाई।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी चिंता जताई।

आयोजकों के अनुसार, लंदन में प्रदर्शन का उद्देश्य भारत में चल रहे आंदोलन की मांगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने लाना और मताधिकार तथा विरोध करने की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर समर्थन जुटाना था।

वहीं, निर्वाचन आयोग का कहना है कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और मृत, दोहरी या स्थानांतरित हो चुकी प्रविष्टियों सहित अपात्र नामों की पहचान करना है। इस प्रक्रिया को लेकर भारत में विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की आपत्तियां जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User