उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा
चमोली/रुद्रप्रयाग। हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट ले ली है। बर्फबारी के बाद आसपास के निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।
वहीं, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ घाटी में भी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है।
खराब मौसम को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। यात्रियों को यात्रा के दौरान जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवाजाही करने की सलाह दी गई है।
लगातार बारिश और कम दृश्यता के बीच प्रशासन ने पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वालों से सतर्क रहने को कहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)