चीनी के दामों पर फेसबुक पोस्ट करना लेखपाल को पड़ा भारी, जौनपुर में अशोक कुमार यादव सस्पेंड

Tuesday, August 25, 2026 - 17:40
Updated: 6 days ago
0
चीनी के दामों पर फेसबुक पोस्ट करना लेखपाल को पड़ा भारी, जौनपुर में अशोक कुमार यादव सस्पेंड

चीनी के दामों पर फेसबुक पोस्ट में व्यंग्य करना लेखपाल को पड़ा भारी, जौनपुर में प्रशासन ने अशोक कुमार यादव को अनुशासनहीनता मानते हुए किया सस्पेंड!

दरअसल, जौनपुर के शाहगंज में चीनी के बढ़ते दामों को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करना लेखपाल को भारी पड़ गया। प्रशासन ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए तहसील शाहगंज में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सोमवार को हुई इस कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप मच गया। लेखपाल अशोक कुमार यादव ने चाय खतरे में है मित्तर, चीनी हो गयी सत्तर" पर लिखकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया, चीनी पर व्यंग्य करना भारी पड़ गया, काले अंग्रेज़ों ने अनुशासनहीनता मानते हुए सस्पेंड कर दिया है, ये सारे विशेषाधिकार लबासना वालों के पास होते हैं…

अशोक कुमार यादव तहसील शाहगंज में लेखपाल के पद पर तैनात हैं और ग्राम बारा के हल्का इंचार्ज हैं। उन्होंने सोमवार को चीनी के बढ़ते दामों को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

निलंबित लेखपाल अशोक कुमार यादव से दूरभाष पर संपर्क किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User